फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बैकुंठपुर ने सितारगंज को 121 रन से हराया

Fri, 12 Jun 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिफार्म। गुरुग्राम में आयोजित जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बैकुंठपुर ने सितारगंज को 121 रन से हरा दिया। 38 रन बनाने और चार विकेट लेने वाले बैकुंठपुर के हरफनमौला खिलाड़ी संदीप को प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए बैकुंठपुर ने निर्धारित 12 ओवरों में छह विकेट पर 188 रन बनाए। कप्तान प्रशांत ने 49 रन, संदीप ने 38 रन और विक्की ने 36 रन का सहयोग किया। सितारगंज के शाने आलम और लियाकत ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए सितारगंज की पूरी टीम 67 रन पर ढेर हो गई। मोनी और शिवम का 16-16 रनों का योगदान रहा। बैकुंठपुर के संदीप ने चार और मंजीत ने तीन विकेट लिए। इससे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल, सभासद गोविंद पोखरिया और गोविंद सरकार ने मैच का शुभारंभ किया। मैच में पलास साना और प्रदीप विश्वास अंपायर, अमित बैरागी और जयंत मंडल कमेंट्रेटर, प्रमोद और रोहन मंडल स्कोरर रहे। वहां पंकज हालदार, शुभम नंदी, लक्ष्मण राय, दीपक सरकार, जयंत सरकार, मनोज मंडल, संदीप महलदार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें