शक्तिफार्म। गुरुग्राम में आयोजित जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दौर के मैच में बैकुंठपुर ने राजनगर को 70 रनों से हराया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बैकुंठपुर ने छह विकेट गंवाकर 175 रन बनाए। मंजीत ने 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। शुभम ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजनगर 105 रन ही बना सकी। अजय ने 37 रन बनाए। मंजीत ने तीन विकेट चटकाए। बैकुंठपुर के मंजीत प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। मैच में विश्वजीत और लक्ष्मण राय अंपायर, मनोज खान और शुभम नंदी कमेंटेटर, प्रमोद राय और प्रेम साना स्कोरर रहे। संवाद