फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भूड़ महोलिया की सड़क खस्ताहाल

Thu, 14 Sep 2023 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। क्षेत्र के भूड़ महोलिया से नौगवाठग्गू जाने वाली जर्जर सड़क से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे बनी नई नाली भी टूट गई है। इससे आसपास गंदगी हो रही है। जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बाद भी जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हो सकी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब चार महीने पहले नई सड़क बनाई गई थी लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही और पानी की पाइपलाइन बिछाने के कारण सड़क जर्जर हालत में है। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर रहा है। सड़क किनारे नाली टूटने से भी जलभराव हो रहा है। कूड़ा जमा होने से नाली चोक हो गई है। इस कारण सारा गंदा पानी सड़कों पर आ रहा है। इसकी नियमित सफाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


लोगों की प्रतिक्रिया -
सड़क जर्जर हालत में है। बारिश में जलभराव होने के साथ ही गड्ढा में पानी भर जाता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है - मो. मोनिश।
कई जगह सड़क टूटने से दोपहिया वाहनों के गिरने का खतरा रहता है। बरसात के समय राह चल रहे लोग भी कई बार फिसल चुके हैं - नसीम।
लंबे समय से नालियों की सफाई न होने के कारण चोक पड़ी हैं। बताने के बावजूद पर्यावरण मित्र नालियों की पूरी सफाई नहीं कर रहे हैं - सुगरा।
सड़क किनारे बनी नाली टूटने से घुटनों तक भर जाता है स्कूल आने जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है - अरविंद राणा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें