फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 एंबुलेंस में नवजात ने जन्म लिया

विज्ञापन
सितारगंज आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा में जन्मी बच्ची के साथ तकनीशियन विश्वजीत सरकार। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। आपातकालीन 108 एंबुलेंस में एक गर्भवती ने बच्ची को जन्म दिया है। प्रसव के दौरान नवजात के गले में गर्भनाल फंस गई थी लेकिन तकनीशियन ने अपने अनुभव और डॉक्टर की सलाह पर सुरक्षित प्रसव करवाकर दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सोमवार देर रात पहाड़ी उकरौली गांव के इंद्रेश की पत्नी निशा (23) को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। एंबुलेंस के तकनीशियन विश्वजीत सरकार पायलट प्रेम सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और निशा को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हो गए। वह बरुआबाग गांव तक पहुंचे कि निशा का दर्द बढ़ गया। इस पर तकनीशियन विश्वजीत सरकार ने देहरादून में तैनात 108 सेवा के डॉ. सीपी तिवारी से फोन पर सलाह ली। उनकी सलाह पर विश्वजीत ने एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव करा दिया। निशा ने एक बेटी को जन्म दिया है। इसके बाद जच्चा और बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया। सरकार ने बताया कि बच्ची के गले में गर्भनाल फंसी थी और निशा के पहले दो बच्चे सीजेरियन से हुए थे। इस वजह से केस गंभीर था लेकिन डॉक्टर की सलाह पर दोनों को सुरक्षित बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें