फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: श्रद्धालुओं के लिए खुला बाबा श्याम का मंदिर

Sun, 01 Jun 2025 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। मुख्य बाजार स्थित धर्मशाला मंदिर समिति ने मंदिर परिसर में ही श्याम बाबा के मंदिर का निर्माण कराया है। इसी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तीन दिनी संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया था। शनिवार की सुबह मंदिर समिति ने प्राणप्रतिष्ठा के समापन पर आरती, भोग एवं भंडारे का आयोजन किया। शाम को बाबा का भव्य शृंगार कर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर को खोल दिया गया। कार्यक्रम के दौरान वंशिका गुप्ता एवं नागेंद्र सूर्यवंशी ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। वहां विधायक आदेश सिंह चौहान, डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, निकेश अग्रवाल, हरीश ग्रोवर, तरुण गहलोत, राजाराम राजपूत आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें