चकरपुर स्टेडियम का निरीक्षण करते राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष।
खटीमा। राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट ने शनिवार को चकरपुर स्टेडियम का निरीक्षण किया। बिष्ट ने बैडमिंटन हॉल, छात्रावास, खेल मैदान और बहुउद्देश्यीय भवन की सुविधाओं का जायजा लिया। डीएओ जानकी कार्की को आवश्यक निर्देश दिए। इससे पहले लोनिवि अतिथि गृह में भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। वहां पर नगर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, मोहिनी पोखरिया, नंदन सिंह खड़ायत, किशन सिंह किन्ना, किशन बिष्ट, भुवन भट्ट, जीवन धामी, हरीश जोशी, भैरव दत्त पांडे थे।