काशीपुर। पर्वतीय समाज की ओर से आयोजित पर्वतीय प्रीमियर लीग का सोमवार को स्थानीय स्टेडियम में शानदार आगाज हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. यशपाल रावत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
पहले मैच में बाबा नीब करौरी टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 142 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में पशुपति नाथ क्लब की टीम महज 92 रनों पर सिमट गई। वहीं दूसरे मैच में ए-70 काशीपुर ने 101 रन बनाए, जिसे युवा उक्रांद की टीम ने 6 विकेट खोकर रोमांचक मुकाबले में 4 गेंद शेष रहते जीत लिया।
मंगलवार को उजाला अस्पताल और हिमालयन हीटर के बीच मुकाबला होगा।
इस अवसर पर गढ़वाल सभा अध्यक्ष मनोज डोबरियाल, सूबेदार मेजर मनमोहन सिंह गुसाईं, कैप्टन सुरेंद्र सिंह रावत, गोपाल दत्त भट्ट, जगत बिष्ट, प्रताप सिंह बजेठा, परम कांडपाल, माकन सिंह रावत आदि मौजूद थे।