वैश्य महासम्मेलन युवा विंग ने मोटेश्वर महादेव मंदिर और शिवलिंग का भव्य शृंगार किया। शुक्रवार की रात कार्यकर्ताओं ने चैती मंदिर स्थित मोटेश्वर महादेव मंदिर का भव्य शृंगार किया। मंदिर को रंग-बिरंगी बिजली की लड़ियों और फूलों से सजाया गया था। वहीं गर्भगृह और शिवलिंग का शृंगार फूलों से किया गया, जिससे मंदिर के साथ ही शिवलिंग बेहद खूबसूरत नजर आ रहा था। शृंगार को देखने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा था। मंदिर सजाने वालों में प्रदीप अग्रवाल, रचित अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, कौशल गुप्ता, प्रिंस अग्रवाल, मानस बंसल, आदेश गुप्ता शामिल थे।