फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को मौत के घाट उतारने वाला आजाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शिमला पिस्तौर में पत्नी को गोबर के गड्ढे में डुबोकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। अवैध संबंध का शक होने पर नशे की हालत में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए एसपी क्राइम अभय सिंह ने बताया कि शनिवार रात को शिमला पिस्तौर में आजाद राजभर ने नशे की हालत में अपनी पत्नी रानी कुमारी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आजाद के बेटे सूरज की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आजाद की खोजबीन करते हुए उसे किच्छा में आदित्य चौक पर काली मंदिर के पास से शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया। आजाद ने बताया कि उसे पत्नी के कई लोगों से अवैध संबंध होने का शक था। इस वजह से शनिवार को नशे की हालत में उसने पत्नी की हत्या कर दी। एसपी क्राइम ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
20 रुपये लेकर बलिया भागने की फिराक में था आजाद
रुद्रपुर। पत्नी की हत्या करने के बाद चार बच्चों को अकेला छोड़कर आजाद फरार हो गया था। फरार होने के समय उसकी जेब में सिर्फ 20 रुपये थे। इधर जंगल में स्थित फार्म हाउस में उसके तीन नाबालिग बेटे व एक बालिग बेटी थी। आजाद खेत के रास्तों से सीधे किच्छा पहुंचा। यहां से वह अपने गांव बलिया भागने की फिराक में था। उसने यहां कुछ लोगों से रुपये उधार भी मांगे लेकिन किसी ने उसे रुपये नहीं दिए। रुपये न होने की वजह से वह जंगल में छिप गया था लेकिन जांच के बाद पुलिस ने उसे जंगल से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई कमल हसन, एसआई अशोक कांडपाल, हरविंदर कुमार, मोहन जोशी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें