फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान भव: मेले में बनाए स्वास्थ्य कार्ड

Mon, 18 Sep 2023 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में रविवार को आयुष्मान भव: कार्यक्रम हुआ। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वहां लगे स्वास्थ्य मेले और एटीएम हेल्थ मशीन का शुभारंभ किया। मेले में कई अस्पतालों से पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 190 मरीजों का इलाज किया। जरूरतमंदों को दवाइया भी बांटी गईं। कई लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

अस्पताल की चिकित्साधीक्षक डॉ. अभिलाषा पांडेय ने बताया कि इनसे पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त हो सकेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे, राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष आदेश ठाकुर, अमित रस्तोगी, अरविंद चौरसिया, पंकज रावत, पंकज गहतोड़ी, मुकेश सनवाल आदि मौजूद थे।





शिविर में 24 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

गदरपुर। आयुष्मान भव: कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में आयोजित शिविर में 24 लोगों ने रक्तदान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ. संजीव सरना, डॉ. अंजनी कुमार, डॉ. कुलवंत खुराना, राजेश गुंबर, सुरेश खुराना, नरेश हुड़िया, रिजवान हुसैन, निर्मल दास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें