फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 400 मीटर में आयुष तो 100 मीटर दौड़ में पूजा रहीं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
-उद्यान सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन

पंतनगर। जीबी पंत कृषि विवि में उद्यान विभाग की ओर से उद्यान सप्ताह का आयोजन किया गया। इसमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, क्रिकेट, बैडमिंटन, रस्साकसी, पैदल चाल दौड़ का आयोजन हुआ। इसमें 400 मीटर दौड़ में आयुष कुमार शाह ने पहला, निश्चय जोशी ने दूसरा एवं मनीष कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्राओं की 100 मीटर दौड़ में पूजा फर्त्याल ने पहला, प्रेरणा प्राची ने दूसरा एवं डाॅली रौतेला ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। इस दौरान

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सुरेंद्र धामी ने पहला, राशि गुसाईं ने दूसरा और रिया पाठक ने तीसरा पुरस्कार हासिल किया। फल विज्ञान प्रश्नोत्तरी में अरुंधति सेमवाल, सौरभ टम्टा, सुमन मौर्या ने पहला, कीर्तिका शर्मा ने दूसरा और प्रीती बिष्ट व साहिरा, रेहाना, केटी ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। पुष्प विज्ञान प्रश्नोत्तरी में पूजा फर्त्याल ने पहला, आयुष कुमार शाह व रवीना राना ने दूसरा एवं दिव्य लक्ष्मी ने तीसरा स्थान पाया। पुरुष एकल बैडमिंटन में योगराज कुशवाहा प्रथम एवं सौरभ टम्टा ने दूसरा स्थान पाया। महिला एकल बैडमिंटन में प्रेरणा प्राची ने प्रथम एवं रिद्धि बिष्ट ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मिश्रित युगल में सौरभ टम्टा एवं ऋषभ राज ने पहला और प्रेरणा प्राची व प्रतिष्ठा चौधरी ने दूसरा स्थान पाया। वहां पर उद्यान समिति की महासचिव प्रियंका कक्कड़, कृष्णा नेगी, नेहा देवराड़ी, चंचल तिवाड़ी, ऋषभ राज व हेमंत शर्मा का विशेष योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


रस्सा-कसी में चंचल की टीम तो तीन किमी चाल में रिद्धि प्रथम
रस्सा-कसी में चंचल तिवाड़ी की टीम ने पहला और प्रियंका कक्कड़ की टीम ने दूसरा स्थान पाया। छात्राओं की तीन किलोमीटर पैदल चाल में रिद्धि बिष्ट ने पहला, दिव्य लक्ष्मी ने दूसरा एवं पूजा फर्त्याल ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं क्रिकेट मैच में गुआवा ज्वाइंट्स की टीम ने पहला और ग्रेट ग्लैडियोलस की टीम ने दूसरा पुरस्कार प्राप्त किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें