फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खटीमा में 10 ट्रांसफार्मरों की बढ़ाई जाएगी क्षमता, ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या होगी दूर, पढ़ें खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। भीषण गर्मी के बीच लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रही जनता को राहत दिलाने के लिए ऊर्जा निगम ने खटीमा डिजीवन के 10 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है। चिह्नित किए गए 63 केवीए के 10 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाकर 100 केवीए की जाएगी।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के खटीमा डिवीजन में बिजली के घरेलू कनेक्शनों की संख्या करीब 58000 है। वर्तमान में भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज समेत काफी समस्याएं समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं। कुछ ग्रामीण क्षेत्राें में भीषण गर्मी में वोल्टेज की समस्या के चलते पंखे और पंप न चलने की भी समस्या आ रही है। पिछले दिनों नदन्ना गांव और अमाऊं क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन व ऊर्जा निगम के अधिकारियों से लो वोल्टेज से निजात दिलाने की मांग की थी। लोगों का कहना था कि ट्रांसफार्मरों के कम क्षमता के होने और विद्युत लाइनों के काफी लंबा होने के कारण लो वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। खासकर गर्मी में लो वोल्टेज की समस्या से सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। इस संबंध में ऊर्जा निगम के एसडीओ अंबिका यादव ने बताया कि सरकार आरडीएसएस के योजना के तहत ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के अलावा अन्य कार्य किए जाने हैं। क्षेत्र में 63 केवीए क्षमता के 10 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाकर 100 केवीए करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें