फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष ने यूपीएससी में हासिल की 313 रैंक

विज्ञापन
आयुष मौर्य। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग 2020 की परीक्षा में काशीपुर के आयुष मौर्य ने 313 रैंक हासिल कर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

आयुष का परिवार काशीपुर के मोहल्ला आरके पुरम में रहता है। उन्होंने छावनी चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की।
इसके बाद साल 2010 में वह इंडियन एयरफोर्स में भर्ती हुए। वह बीते 11 साल से एयर फोर्स में नौकरी कर रहे हैं। आयुष प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने बैडमिंटन में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर किया था। दृढ़ इच्छाशक्ति और कठिन परिश्रम के बल से आयुष ने यूपीएससी परीक्षा पास कर ली। उनका सपना एक अच्छा सिविल सर्वेंट बनके देश की प्रगति में योगदान करना है। आयुष के पिता संतराम मौर्य रिटायर्ड निजी कर्मचारी हैं और उनकी माता मिथिलेश गृहिणी हैं। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें