फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एचआईवी और टीबी की रोकथाम के लिए किया जागरूक

Thu, 18 Jan 2024 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर सरस मेले में पोस्टर दिखाते सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा। श्रोत-स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
रुद्रपुर। सरस मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचआईवी, टीबी रोग की रोकथाम एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांधी मैदान में चल रहे सरस मेले में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में जानकारी दी। बताया कि एचआईवी जानलेवा बीमारी है। इससे बचाव के लिए सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है। एसीएमओ डॉ. राजेश आर्या, डॉ. हरेंद्र मलिक व डॉ. एसपी सिंह ने विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। इससे पहले कलाकारों ने मंच पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। वहां सीएसओ डॉ. जयंतनंद जोशी, डॉ. श्वेता, डीएमडीओ आराधना श्रीवास्तव, डीएचओ डॉ. महेश जोशी आदि थे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें