रुद्रपुर। कलक्ट्रेट और सिडकुल में तेंदुए की आवाजाही की वन विभाग की गश्त में पुष्टि नहीं हो सकी है। वन विभाग की टीम एहतियातन सुबह और रात में गश्त कर रही है।
सोमवार रात वन विभाग को कलक्ट्रेट और सिडकुल क्षेत्र में तेंदुए के होने की सूचना मिली थी। इसके बाद वनकर्मियों ने क्षेत्र में गश्त की, लेकिन तेंदुआ वनकर्मियों को नहीं दिखा। मंगलवार दोपहर वन विभाग की चार सदस्यीय टीम ने सिडकुल और कलक्ट्रेट क्षेत्र में गश्त की। बुधवार को भी गश्त के बाद तेंदुए की आवाजाही प्रमाणित नहीं हो सकी।
रेंजर भूपाल सिंह कैड़ा ने बताया कि तीन दिन तक चली गश्त में तेंदुए की आवाजाही की पुष्टि नहीं हो पाई है। लोग सोशल मीडिया में जो वीडियो साझा कर रहे हैं, वह पुराना है। फिलहाल गश्त जारी रखी गई है। संवाद