फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आत्महत्या की रोकथाम दिवस पर लगाए जागरूकता शिविर

Thu, 11 Sep 2025 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जिला अस्पताल के साथ ही राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज पंतनगर में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल में साइकेट्रिस्ट डॉ. ईश कुमार ने आत्महत्या के जोखिम कारकों मानसिक विकार, न्यूरो डेवलपमेंटल विकार, शारीरिक विकार और मादक द्रव्यों के सेवन के बारे में जानकारी दी। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पंतनगर में जिला अस्पताल की साइकोलोजिस्ट दशमेश कौर ने तनाव से बचाव और तनाव से होने वाले रोगों की जानकारी दी और निदान के बारे में बताया। वहां पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य विवेक गौतम, शांतनु वर्मा, किशोर जोशी, महेश गोस्वामी, नवीन आर्य, उमेश चंद्र पाल, संजय पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें