फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: विधायक चटर्जी बोले पश्चिम बंगाल की डेमोग्राफी बदल रही है

Thu, 11 Sep 2025 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गूलरभोज। विधायक अरविंद पांडेय से मिलकर पश्चिम बंगाल के एमएलए पार्थसारथी चटर्जी ने कई मुद्दों पर चर्चा की। बुधवार विधायक पांडेय के कैंप कार्यालय में पश्चिम बंगाल के उत्तर पश्चिम राणाघाट के विधायक पार्थ सारथी चटर्जी ने भेंट की। करीब आधा घंटा मुलाकात में दोनों विधायकों के बीच देश में लागू होने वाले सीएए पर चर्चा हुई। विधायक चटर्जी ने बताया कि वर्तमान की पश्चिम बंगाल की वर्तमान तृणमूल सरकार किस प्रकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। कहा ममता सरकार कि गलत नीतियों के कारण वहां घुसपैठियों को मदद मिल रही है। इससे वहां की डेमोग्राफी बदल रही है। बताया कि वर्तमान में बंगाल में परिवर्तन कि लहर चल रही है। क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में बंगाल में भी भाजपा कि ही सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें