फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में जल्द बनेगा ऑटोमेटिक टेस्टिंग ट्रैक : परिवहन सचिव

Sat, 18 Mar 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर एआरटीओ कार्यालय में निरीक्षण करते परिवहन सचिव हयांकी। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। परिवहन सचिव ने एआरटीओ कार्यालय में पहुंच कर वहां का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस डेस्क से लेकर पत्रावलियों के रखरखाव का निरीक्षण कर उन्हें व्यवस्थित तरीके से रखने और सीज वाहनों को क्रम से रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जल्द ही शहर में ऑटोमेटिक टेस्टिंग ट्रैक बनाने के लिए बजट जारी कराने की बात कही।
विज्ञापन

शनिवार सुबह परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने एआरटीओ कार्यालय पहुंच कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की क्षतिग्रस्त दीवार को ठीक कराने की बात की। इसके लिए प्रस्ताव बना कर भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने रामपुर रोड पर ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक के लिए आवंटित होने वाली भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सभी जगह ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक बनाने के लिए एक कॉमन हेड खोला गया है। वहां से टेस्टिंग ट्रैक के लिए बजट जारी होगा। इस दौरान वाहन चलाने में निपुण लोगों को ही ड्राइविंग लाइसेंस दिया जाएगा। इससे सड़क दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। इस दौरान आरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी, आरटीओ प्रशासन नंद किशोर, आरटीओ प्रवर्तन बिपिन कुमार आदि थे।

50 चालक परिचालकों ने लिया फर्स्ट रेस्पांडर का प्रशिक्षण
रुद्रपुर। जिला सड़क सुरक्षा समिति की तरफ से जारी हुए एक लाख रुपये के बजट से एआरटीओ कार्यालय में 50 चालक परिचालकों को फर्स्ट रेस्पांडर का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान देहरादून से आई कैंप 108 और एसडीआरएफ की टीम ने दुर्घटना के दौरान बचाव करने और घायलों को त्वरित इलाज देने के चालक परिचालकों को गुण सिखाए। वहां परिवहन निगम के 10 चालक परिचालक और टेंपो-बस यूनियन के चालक परिचालकों ने प्रशिक्षण लिया। इस दौरान वहां पर एआरटीओ प्रवर्तन बिपिन कुमार आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें