फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रिश्तेदार के मकान का लिंटर डालकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Sat, 18 Mar 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
प्रेम प्रकाश सिंह राणा(फाइल फोटो)। संवाद
विज्ञापन
खटीमा। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। मृतक प्रेम प्रकाश ने हेलमेट पहना था। हेलमेट टूट कर चकनाचूर हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। बताया गया कि युवक बनबसा में रिश्तेदार के घर लिंटर डालकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

डोरा सिसईखेड़ा नानकमत्ता निवासी प्रेम प्रकाश सिंह राणा (35) पुत्र महेश सिंह राणा अपने दो साथी जितेंद्र निवासी पेंटर फार्म बनबसा और ललित मोहन निवासी बिगराबाग के साथ बाइक से शुक्रवार देर रात बनबसा से अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच हाईवे में चकरपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास अज्ञात वाहन के बाइक को टक्कर मारने से बाइक हाईवे पर बनी रेलिंग पर टकरा गई। हादसे में प्रेम प्रकाश, जितेंद्र और ललित मोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 ने घायलों को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्रेम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। घायल ललित मोहन की हालत सामान्य होने पर छुट्टी दे दी। गंभीर रूप से घायल जितेंद्र का नगर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक अपने पीछे पत्नी सुमित्रा, पुत्र शांतनु और पुत्री तन्वी को रोता बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें