फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सिडकुल के ऑटो सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, उत्पादन 40 फीसदी बढ़ा

Mon, 02 Nov 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। दिवाली के लिए सिडकुल पंतनगर के ऑटो सेक्टर में तेजी देखने को मिल रही है। त्योहारी सीजन में वाहनों की मांग बढ़ने से ऑटो कंपनियों ने उत्पादन 35 से 40 फीसदी तक बढ़ा दिया है। कंपनियों में ओवरटाइम चल रहा है। बजाज, अशोक लेलैंड, महिंद्रा और टाटा की वेंडर कंपनियों में दिन-रात कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

ऑटो सेक्टर से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक दिवाली पर हर साल दोपहिया और छोटे कमर्शियल वाहनों की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है। इस बार ग्रामीण क्षेत्रों से बुकिंग ज्यादा आई है। इसके चलते कंपनियों ने सितंबर के आखिर से ही तीन शिफ्ट में काम शुरू कर दिया है। कई कंपनियों में रविवार को भी ओवरटाइम लगाया जा रहा है। उत्पादन बढ़ने से अस्थायी रोजगार भी बढ़ा है। सिडकुल की 100 से अधिक ऑटो पार्ट्स कंपनियों में पिछले एक महीने में करीब दो से तीन हजार अस्थायी कर्मचारियों की भर्ती की गई है। ठेका श्रमिकों को दिवाली बोनस और गिफ्ट का भी इंतजार है।

ट्रांसपोर्ट सेक्टर में भी रौनक
ट्रांसपोर्ट सेक्टर में भी रौनक है। तैयार वाहनों को ले जाने वाले ट्रेलरों की कतार सिडकुल में लगी है। पार्ट्स सप्लाई करने वाली कंपनियों में स्टील और रबर की खपत भी बढ़ गई है। उद्यमियों का कहना है कि अगर यही मांग रही तो नवंबर तक उत्पादन इसी रफ्तार से चलेगा। दिवाली सिडकुल के लिए सिर्फ त्योहार नहीं बल्कि पूरे साल के बिजनेस की रफ्तार तय करने वाला सीजन है।
विज्ञापन


कोट:
फेस्टिव सीजन ऑटो सेक्टर के लिए पीक सीजन होता है। दिवाली पर टू-व्हीलर और कमर्शियल वाहनों की बुकिंग पिछले साल के मुकाबले 40 फीसदी ज्यादा है। इससे पंतनगर की सभी मदर यूनिट और उनकी वेंडर कंपनियों में उत्पादन बढ़ा है। -अजय तिवारी, पूर्व अध्यक्ष, सिडकुल एसोसिएशन।

दिवाली की डिमांड से न केवल उत्पादन बढ़ा है बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। कई कंपनियों ने बोनस और गिफ्ट की घोषणा भी कर दी है। ट्रांसपोर्ट और रॉ-मटेरियल सेक्टर में भी तेजी आई है। उम्मीद है कि यह रफ्तार दिसंबर तक बनी रहेगी। -गजेंद्र सिंह, अध्यक्ष सिडकुल एसोसिएशन।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें