नियम विपरीत निर्माण कार्य कराए जाने पर नियत प्राधिकारी ने कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई की। शुक्रवार को नियत प्राधिकारी पीएस राणा एवं तहसीलदार संजय कुमार राजस्व कर्मियों के साथ मानपुर रोड पर निर्माणाधीन कॉलोनी पहुंचे। जहां पर उन्होंने यूनाईटेड डेवलपर के दफ्तर और कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई की। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। नियत प्राधिकारी राणा ने बताया कि निर्माणाधीन कालोनी का नक्शा पास नहीं है और न ही निर्माण कार्य के लिए आवेदन किया गया है, जबकि कॉलोनाइजर को कई बार-बार नोटिस भेजा गया। जिसका कॉलोनाइजर की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसलिए सीज करने की कार्रवाई की जा रही है।