फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालों की सफाई का प्रशासन ने छेड़ा अभियान

Sat, 11 Jun 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
सफाई करवाते एसडीएम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बारिश के बाद शहर में होने वाले जलभराव को लेकर इस बार प्रशासन गंभीर हो है। डीएम के निर्देश के बाद एसडीएम एपी वाजपेयी ने शनिवार को काशीपुर रोड पर बड़े नाले की जेसीबी से सफाई कराई। उन्होंने कहा कि जलभराव से निपटने के लिए बरसात से पहले शहर के सभी बड़े नालों की सफाई करा दी जाएगी। 
विज्ञापन


बरसात में शहर के कई स्थानों में जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए इस बार प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। प्रभारी डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बीते दिनों काशीपुर रोड पर बंद पड़े नाले का खुद मुआयना करने के बाद इस नाले को तत्काल खुलवाने के साथ ही शहर के अन्य नालों की भी सफाई कराने के निर्देश दिए थे। उनके आदेश पर कार्यवाही करते हुए एसडीएम एपी वाजपेयी शनिवार को नगर निगम प्रशासन और जेसीबी के साथ काशीपुर रोड पहुंचे। उन्होंने गाबा चौक से मॉडल कालोनी तक नाले की जेसीबी से सफाई कराई। साथ ही उन्होंने नगर निगम के कर्मचारियों को शहर के अन्य नालों की भी सफाई शीघ्र करने के निर्देश दिए। ब्यूरो 


बरसात में पानी निकासी को लेकर प्रशासन सख्त
नगर क्षेत्र में बरसाती पानी निकासी को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। शनिवार को एसडीएम पीएस राणा ने अधिकारियों की टीम के साथ नगर के मुख्य नालों, रामपुर रोड, मलेरिया रोड पर जलभराव, लवेड़ा नदी की पिचिंग सहित कई स्थानों को मौका मुआयना किया। एसडीएम ने मुख्य मार्ग के दोनों नालों की सफाई के लिए तत्काल प्रभाव से पालिका कर्मचारियों को लगा दिया। मालूम हो कि पिछले दिनों अंधड़, बारिश में पानी निकासी न होने से मुख्य मार्ग सहित नगर के मोहल्लों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। शनिवार को एसडीएम पीएस राणा ने ब्लॉक कार्यालय के सामने से लेकर मेन रोड के मुख्य नालों को देखा। नाले बुरी तरह पटे पड़े थे। जिस पर एसडीएम ने पालिका अधिकारियों को बुलाकर तुरंत नालों की सफाई शुरू करा दी। इस दौरान सफाई में बाधा डाल रहे नालों के ऊपर पक्के निर्माण को तुड़वा दिया। बेरिया दौलत रोड पर लेवड़ा नदी और उसकी सहायक चकरपुर माइनर पर अधूरे पड़े पिचिंग कार्य को देखकर एसडीएम बिफर पड़े। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता एके भटनागर को बुलाकर बरसात से पहले कार्य पूर्ण कराने की कड़ी हिदायत दी। वहां नायब तहसीलदार प्रताप राम आर्या, लेखपाल हर्ष सिंह बिष्ट, पालिका अधिकारी कैलाश चंद्र जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें