फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यानार्थ :: त्योहार के बाद सुधरने लगी आबोहवा, हानिकारक हो गई थी हवा

Tue, 28 Oct 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
ड्रोन से काशीपुर क्षेत्र में पानी का छिड़काव करती पीसीबी की टीम। स्रोत : पीसीबी
विज्ञापन
काशीपुर। ऊधमसिंह नगर की आबोहवा दोबारा सुधरने लगी है। एक्यूआई में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) को ड्रोन से पानी का छिड़काव कराना पड़ा था। वहीं, ध्वनि प्रदूषण भी मानक से कहीं ज्यादा बढ़ गया था जिससे कान को गंभीर नुकसान होने का खतरा था।
विज्ञापन

पीसीबी के क्षेत्राधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि जिले में दीपावली के दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) हानिकारक हो गया था। अब वायु प्रदूषण घटने लगा है और एक्यूआई संतोषजनक स्थिति में आ गया है। दीपावली के एक सप्ताह पूर्व और एक सप्ताह बाद तक पीसीबी की ओर से हवा की निगरानी की गई।
इस दौरान वायु प्रदूषण बढ़ने पर काशीपुर क्षेत्र में ड्रोन से पानी का छिड़काव किया गया ताकि प्रदूषण का स्तर न बढ़े। त्योहार के बाद हवा सुधरने लगी है। वायु प्रदूषण में अभी और सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन




गंभीर स्तर पर पहुंचा था ध्वनि प्रदूषण

वायु प्रदूषण के साथ इस बार ध्वनि प्रदूषण ने भी लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाला है। आवासीय क्षेत्रों में 45 से 55 डेसिबल निर्धारित मानक है जबकि काशीपुर के आवास विकास में 119 डेसिबल और एमपी चौक पर 113.18 डेसिबल तक ध्वनि प्रदूषण बढ़ गया था। रुद्रपुर के डीडी चौक क्षेत्र में 104.55 और आवास विकास में 114.33 डेसिबल तक पहुंच गया था।
विज्ञापन

बता दें कि 119 डेसिबल (डीबी) ध्वनि प्रदूषण एक बहुत ही गंभीर स्तर है जो अत्यधिक हानिकारक होता है।

इनसेट...
इस वर्ष का एक्यूआई आंकड़ा
शहर दिन एक्यूआई
रुद्रपुर 20 अक्तूबर 243
काशीपुर 20 अक्तूबर 265

रुद्रपुर 27 अक्तूबर 113
काशीपुर 27 अक्तूबर 123



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें