फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ध्यानार्थ... 95 वर्षीय अभिमन्यु ने पीपल वृक्ष से की शादी, नंदपुर में दिखी अनोखी परंपरा

Mon, 20 Apr 2026 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। ग्राम नंदपुर में रविवार को भारतीय परंपराओं और आस्था का एक अनोखा उदाहरण देखने को मिला, जब 95 वर्षीय अभिमन्यु सिंह का विवाह पीपल वृक्ष के साथ विधिवत रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया। इस अनूठी शादी को देखने के लिए गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्राम नंदपुर निवासी अभिमन्यु सिंह जीवनभर अविवाहित रहे। पांच भाई-बहनों में सबसे बड़े अभिमन्यु सिंह की हमेशा से इच्छा थी कि उनका भी विवाह हो लेकिन किन्हीं कारणों से यह संभव नहीं हो सका। पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं चल रहा था, ऐसे में परिजनों ने उनकी इस अधूरी इच्छा को पूरा करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

उनकी भतीजी और भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला मंत्री कंचन सिंह ने परिवार और गांव की वरिष्ठ महिलाओं से चर्चा कर यह तय किया कि अभिमन्यु सिंह का विवाह पीपल वृक्ष के साथ कराया जाए।
रविवार को उन्हें दूल्हे की तरह सजाकर पूरे विधि-विधान, मंगलगीतों और पारंपरिक रस्मों के साथ पीपल वृक्ष तक ले जाया गया जहां विवाह की सभी रस्में संपन्न कराई गईं। महिलाओं ने जहां ढोलक की थाप पर विवाह के गीत गाए, वहीं नौजवानों ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुति से रंग जमा दिया।
विज्ञापन


इस अनूठे आयोजन के माध्यम से नंदपुर के लोगों ने भारतीय संस्कृति की परंपराओं को जीवंत रखने का संदेश दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की पहल न केवल परंपराओं को संजोने का कार्य करती है, बल्कि समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का भी प्रेरणादायक माध्यम बनती है। ऐसे प्रयासों का अनुसरण कर सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना समय की आवश्यकता है। इस मौके पर रामप्रकाश सिंह, प्रेम सिंह, आदित्य सिंह, शांति देवी, संगीता तिवारी, नीता पांडेय, मनोरमा सिंह, निर्मला पांडेय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें