बाजपुर। गांव मुंडिया कला निवासी जगदीश ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह बुधवार सुबह छह बजे घर में सफाई कार्य करके कूड़ा फेंकने के लिए बाहर गया था। इस दौरान तीन लोगों ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। संवाद