पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ दर्ज किया केस
रुद्रपुर। एक युवक को अपने रुपये वापस मांगना भारी पड़ गया। आरोप है कि गुस्साए आरोपी ने उसके सिर पर चापड़ से वार कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। रंपुरा निवासी सोबित पाल ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि छह जून की शाम नगर निगम कार्यालय के पीछे मीट मार्केट में गया था। वहां पर सुमित पाल निवासी वार्ड नंबर 21 रम्पुरा से उसकी मुलाकात हुई थी। उसने सुमित से उधार दिए रुपये मांगे तो वह अभद्रता पर उतर आया। विरोध किया तो सुमित ने मीट की दुकान से चापड़ उठाकर उसके सिर पर हमला कर दिया। आरोपी ने सरेआम धमकी दी कि अगर बच गया तो अवसर मिलते ही जान से मार देगा। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।