फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कोर्ट के बाहर खौफ...पेशी पर आए परिवार पर हमला, तीन साल की बच्ची को जबरन ले जाने का आरोप

Fri, 07 Aug 2026 03:43 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

रुद्रपुर जिला न्यायालय के बाहर शुक्रवार को वैवाहिक विवाद में पेशी पर आए परिवार के साथ मारपीट की घटना हुई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि साली के पति, जेठ, सास समेत 10-12 लोगों ने हमला कर तीन बच्चों में से एक बच्ची को जबरन अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन
पेशी पर आए परिवार पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर जिला एवं सत्र न्यायालय के बाहर शुक्रवार को वैवाहिक विवाद में पेशी पर आए एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उन पर हमला कर तीन बच्चों में से एक बच्ची को जबरन अपने साथ ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


पीड़ित निशांत सिंह के अनुसार वह अपनी पत्नी, साली और रिश्तेदारों के साथ अदालत पहुंचे थे। आरोप है कि कोर्ट गेट के बाहर पहले से मौजूद साली के पति, जेठ, सास समेत 10 से 12 लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट में निशांत सिंह के चेहरे और नाक पर चोटें आईं, जबकि महिलाओं से भी अभद्रता की गई। इसके बाद वह सफेद रंग की अर्टिगा कार से फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें