फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह समारोह से लौट रहे ठेकेदार के परिवार को पीटा, बाइक मौके पर छोड़कर फरार हुए हमलावर

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। विवाह समारोह में शिरकत कर बोलेरो से लौट रहे एक ठेकेदार के परिवार पर लाठी डंडों से लैस लोगों ने हमला कर दिया। हमले में कई लोगो को चोटें आई। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नही हो सकी थी। ग्राम लालपुर निवासी पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार शाहिद हुसैन ने सूर्या चौकी पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 15 जून की शाम वह ठाकुरद्वारा में आयोजित विवाह समारोह में शिरकत कर परिवार के साथ बोलेरो से घर वापस लौट रहा था। शाहिद का आरोप है कि रास्ते में शाम 5 बजे के आसपास कुछ लोगो ने उसकी गाड़ी रोककर उसे गाड़ी से जबरदस्ती बाहर खींच लिया। इन लोगों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। उन्होंने गाड़ी में बैठे अन्य लोगो के साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर बाबरखेड़ा के कई लोग वह आ गए। इस पर हमलावर एक पल्सर मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर भाग गए। बाइक पुलिस के हवाले कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें