फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में भय और भ्रष्टाचार का वातावरण : अजय

Thu, 11 Feb 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


 भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस शासन में प्रदेश में भय और भ्रष्टाचार का वातावरण है। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के विकास के लिए सड़कों के लिए 37 हजार व बिजली और आपदा के लिए 1057 करोड़ रुपये जारी किए। 13वें वित्त में प्रदेश का कोटा 13 हजार करोड़ था। जिसे केंद्र सरकार ने 14वें वित्त में 40 हजार करोड़ रुपये कर दिया। उन्होंने शहर में रोड शो कर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार भी किया।
  बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की चेतना यात्रा सितारगंज पहुंची। जिसका भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद रामलीला भवन में आयोजित सभा में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत केंद्र सरकार पर बेवजह राज्य की उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं। जबकि, अर्द्धकुंभ मेले के लिए केंद्र सरकार ने 167 करोड़ रुपये जारी किए। लेकिन, कांग्रेस सरकार का कोई भी नेता पैसे लेने नहीं पहुंचा। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजू भंडारी ने कहा कि केंद्र सरकार के दो साल के कार्यकाल में जिताने विकास हुआ है, उतना अन्य सरकारों में नहीं हुआ। कहा कि 2017 में उत्तराखंड में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

  खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं से 2017 मिशन में अभी से जुटने का आह्वान किया। वहां पर नानकमत्ता विधायक डा. प्रेम सिंह राणा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, कमल जिंदल, भाजपा मंडल अध्यक्ष डालचंद राजपूत, खूब सिंह विकल, पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, आदेश ठाकुर, रतन लाल गुप्ता, राकेश त्यागी, गीता सक्सेना, गणेश ठकुराठी, सुरेश पपनेजा, सुमन राय, राजू हरियाणवी, पूरन चौहान, भीमसेन गर्ग, गुरदीप सिंह चौहान आदि थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें