फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त शुल्क के लिए दबाव बनाया तो स्कूल पर गिर सकती है गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। दरअसल कोरोना महामारी से पूरा देश जूझ रहा है। इस दौरान अभिभावकों ने कुछ निजी स्कूलों पर शुल्क के लिए दबाव बनाने की शिकायत की थी, जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां में रही। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने निर्देश जारी कर कहा है कि इस महामारी के समय कोई भी स्कूल अभिभावकों पर शुल्क की लिए दबाव नही बनाएगा और ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो स्कूल और उस क्षेत्र के अधिकारी पर कार्रवाई होगी। खंड शिक्षाधिकारी आरएस नेगी ने सत्र 2019-20 के सापेक्ष सत्र 2020-21 में शुल्क वृद्धि नही करने, शिक्षण शुल्क के अतिरिक्त कोई शुल्क नही लेने, शुल्क के लिए अभिभावक पर दबाव नही बनाने, उनकी सुविधा के अनुसार शुल्क लेने, स्कूलों में केवल एनसीईआरटी की पुस्तके ही संचालित करने का प्रमाण पत्र मांगा है। शुक्रवार तक दो दिनों में ब्लॉक के 35 निजी स्कूलों में से 25 स्कूलों ने प्रमाण पत्र कार्यालय में जमा करा दिए है। बीईओ नेगी ने बताया कि प्रमाण पत्र देने के बाद भी किसी स्कूल की शिकायत मिलने और जांच में सही पाए जाने पर स्कूल की एनओसी वापिस ली जाएगी इसके बाद मान्यता भी रद्द हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें