फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉस्मेटिक की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

विज्ञापन
बाजपुर के गांव महेशपुरा में आग जला सामान - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बाजपुर। दुकान में आग लगने से कास्मेटिक का सभी सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बृहस्पतिवार रात 11 बजे हाइवे स्थित गांव महेशपुरा में पूनम की कॉस्मेटिक दुकान में अचानक आग लग गई। आग से दुकान के अंदर फर्नीचर सहित सभी समान जलकर राख हो गया। खबर मिलते ही आसपास के लोगों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। बताते है कि गांव महेशपुरा निवासी पूनम के पति बाबूराम की 2 साल पहले एक एक्सीडेंट मैं मौत हो गई थी। पूनम कॉस्मेटिक की दुकान खोलकर अपने बच्चों की गुजर बसर कर रही थी। आग की घटना से पूनम बहुत परेशान है। ग्रामीणों ने पीड़िता को सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें