फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एशियन चैंपियनशिप में प्रतिभा दिखाएंगे उत्तराखंड के खिलाड़ी

Tue, 10 Nov 2026 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाले अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए रवाना हो गए हैं। इनमें काशीपुर के खिलाड़ी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

यूएई में 13-15 नवंबर तक एएमपीसी एशियन ओपन बायथले, ट्राइथले एंड लेजर रन चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश के आदित्य नेगी, करन नेगी, यशवर्धन सिंह चौहान, युक्ति चतुर्वेदी, शौर्य पटेल, अंश बिष्ट, ममता खाती, डिंपल, कनिष्क जोशी, तनिष्क जोशी, भार्गवी रावत, रघुवर्धन जोशी, दीपांशी भारद्वाज भागीदारी कर रहे हैं। मुख्य कोच दयाल सिंह ने बताया कि यूनियन इंटरनेशनल डी पेंटाथलॉन मॉडर्न के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार 12 नवंबर को एशियन ओपन लेजर रन चैंपियनशिप होगी। सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए लंबे समय से कठिन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। एसोसिएशन अध्यक्ष पंकज भल्ला, सचिव दयाल सिंह, को-ऑर्डिनेटर एवं कोच सुनीता चौहान, कोषाध्यक्ष आनंद सिंह बोरा, संयुक्त सचिव अनुराग पंत, रमेश खर्कवाल, गोपाल बिष्ट ने बधाई दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें