फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लकड़ी बीनने गए ग्रामीणों पर बाघ का हमला

Wed, 31 May 2023 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। यूपी की सीमा से लगे पचपेड़ा गांव के पांच लोग सुबह के समय लकड़ी बीनने के लिए सुरई रेंज के जंगल में गए थे। इसी बीच एक युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। उसे बचाने आए दूसरे युवक पर भी बाघ ने झपट्टा मार दिया। दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक का इलाज इलाज चल रहा है जब दूसरे घायल को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन



पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविंद्र राणा ने बताया कि पचपेड़ा खेराना निवासी गुलाब सिंह राणा और कपूर सिंह राणा अपने तीन अन्य साथियों के साथ गांव से लगे जंगल में लकड़ी बीन रहे थे। इसी दौरान बाघ ने गुलाब सिंह पर हमला कर दिया। पास में खड़े कपूर सिंह ने लाठी पटककर बाघ को खदेड़ दिया। इसके बावजूद हमले में कपूर भी घायल हो गया।

घायलों को उनके तीन अन्य साथियों ने खटीमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गुलाब को घर भेज दिया गया जबकि कपूर को आईसीयू में भर्ती किया गया है। रेंजर आरएस मनराल ने बताया कि घटना का पता लगाया जा रहा है। घायलों की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा। फिलहाल वन दरोगा को घायलों का हाल लेने के लिए भेजा गया है। घटना से ग्रामीणों में दहशत है। उन्होंने वनाधिकारियों से हिंसक वन्यजीवों को आबादी से दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें