रुद्रपुर। भाजयुमो की ओर से एसबीएस कॉलेज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें गणेश भट्ट प्रथम, नितिन मिश्रा द्वितीय और वीणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद अजय भट्ट करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के देश को दिए योगदान को कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता। उन्होंने भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष बिट्टू चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री के आदर्शों, दूरदर्शी नेतृत्व व राष्ट्रहित में किए गए कार्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री दीप कौशयारी, महापौर विकास शर्मा, तरुण दत्ता, बिट्टू चौहान, गजेंद्र प्रजापति, विजय तोमर आदि मौजूद रहे।