फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 11 दिव्यांगों को बांटे सहायक उपकरण, छह महिलाओं को महालक्ष्मी किट

Wed, 08 Jul 2026 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार के पांच वर्ष पूरे होने पर विकासखंड कार्यालय में सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत शिविर लगा। कार्यक्रम में 11 दिव्यांगों को सहायक उपकरण और छह महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित किए गए।
विज्ञापन

विधायक अरविंद पांडेय, दायित्वधारी दीपक मेहरा, सुरेश भट्ट, विधायक अरविंद पांडेय, गुंजन सुखीजा, प्रीत ग्रोवर, एसडीएम ऋचा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया विधायक अरविंद पांडेय ने मुख्यमंत्री धामी के पांच साल के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। दायित्वधारी मेहरा ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक सरलता से पहुंच रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर ने की और संचालन एबीडीओ कुंदन सिंह बिष्ट ने किया। शिविर में चार दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, दो लोगों को मोटराइज्ड व्हीलचेयर,, छह को सामान्य व्हीलचेयर, चार को छड़ी और एक को श्रवण यंत्र वितरित किया गया। वहां जिला पंचायत सदस्य सिल्की खेड़ा, पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर, बीडीओ आतिया परवेज, तहसीलदार लीना चंद्रा, अशोक हुडिया, सुरेश खुराना, नरेंद्र कोरंगा आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें