फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राजस्व भूमि पर हुए कब्जों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Wed, 08 Oct 2025 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नदी किनारे सरकारी भूमि पर हुए अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चला। करीब एक हेक्टेयर भूमि पर हुए अतिक्रमण को प्रशासन ने कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

तहसीलदार दिनेश कुटोला ने बताया कि ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के लमरा गांव की खसरा संख्या 123 में नदी किनारे सरकारी भूमि खाली पड़ी थी। जहां पर नौ लोगों ने कब्जा कर मुर्गी और सुअर बाड़े बना दिए थे। इसके अलावा चहारदीवारी कर टिनशेड बनाए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम चार बजे प्रशासन, नगर निगम व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। भूमि नदी किनारे होने पर यहां पर कोई निर्माण कार्य नहीं हो सकते हैं। इस मौके पर एसडीएम मनीष बिष्ट, उपनगर आयुक्त शिप्रा जोशी, थानाध्यक्ष मोहन चंद्र पांडे समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें