दिनेशपुर। सिडकुल से ड्यूटी कर घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों से 15 अधिक अज्ञात लोगाें ने नकदी लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनसे मारपीट की। पीड़ितों ने अज्ञात युवकों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
तोता बेरिया बाजपुर निवासी बलजीत सिंह, दर्शन सिंह, और दलजीत सिंह ने मंगलवार को थाने में दी तहरीर में कहा कि सोमवार रात डेढ़ बजे के वह बाइक पर अशोक लेलैंड कंपनी से ड्यूटी कर गूलरभोज मार्ग होते हुए घर लौट रहे थे। ललपुरी मंदिर के पास सड़क पर खड़े करीब 15 युवकों ने उनकी बाइक रोक ली और नकदी लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनसे मारपीट की, जिसमें दर्शन सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। दलजीत की दो उंगली टूट गई और बलजीत के चेहरे और शरीर में गुम चोट है। पुलिस ने उपचार के बाद तीनों का मेडिकल कराया है। थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद