जम्मू कश्मीर में 30 सितंबर तक चलेगी चैंपियनशिप
रुद्रपुर। एशियन जूनियर पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 30 सितंबर तक शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम श्रीनगर जम्मू कश्मीर में होगी। इसमें शहर के तीन जूनियर खिलाड़ी बृजेश राजपूत, दिवागम सिंह और अंचल वर्मा अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
पेंचक सिलाट एसोसिएशन उत्तराखंड के महासचिव व कोच बबलू दिवाकर ने बताया कि रुद्रपुर के इन तीन जूनियर खिलाड़ियों का एशियन चैंपियनशिप में चयन होना गौरव की बात है। ये खिलाड़ी चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतकर रुद्रपुर का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर रोशन करेंगे। एशिया के 21 देशों के 500 से अधिक खिलाड़ी 23 सितंबर को श्रीनगर पहुंचेंगे।