फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीए की परीक्षा पास करने वाले अशरफ को किया सम्मानित

विज्ञापन
गदरपुर में युवक को सम्मानित करते स्कूल प्रबंधन के लोग। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
मोनाड पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट करने वाले ग्राम गदरपुर निवासी अशरफ अली ने एनडीए की परीक्षा पास की है। स्कूल प्रबंधन ने अशरफ को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अशरफ ने बताया कि वह नौ अक्तूबर को ट्रेनिंग के लिए इंडियन नवल अकैडमी केरल जाएंगे।
विज्ञापन

रुद्रपुर डिग्री कॉलेज से बीएससी करने के दौरान अशरफ ने बरेली से एनडीए की परीक्षा की भी तैयारियां शुरू कर दी थीं। वह तीसरे प्रयास में पास हो गए। अशरफ ने कहा कि जब वह 11वीं कक्षा में मोनाड पब्लिक स्कूल में दाखिला लेने आए थे तो उनके पास फीस के लिए रुपये तक नहीं थे, स्कूल प्रबंधन ने उनकी फीस का खर्चा उठाया। स्कूल के डायरेक्टर संजय सिंह की प्रेरणा से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान अशरफ अली को मोनाड पब्लिक स्कूल में प्रबंधन समिति ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहां पर अशरफ अली के पिता अख्तर अली, राजेश डाबर, अजीत सिंह, सजल डाबर आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें