फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आशाओं ने मांगों के लिए अस्पताल में किया प्रदर्शन

Wed, 16 Sep 2026 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। आशा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों के लिए मंगलवार को एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में धरना-प्रदर्शन किया। शीघ्र मांगों का निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि आशाओं ने मानदेय 11,500 रुपये करने, न्यूनतम वेतन, कर्मचारी का दर्जा देने, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये देने, सभी अस्पतालों में आशा घर का निर्माण कराने और आशाओं की छंटनी बंद करने सहित 10 सूत्री मांगों का निस्तारण करने की मांग की है। शाखा अध्यक्ष सुधा शर्मा और पूर्व अध्यक्ष स्नेहलता चौहान ने बताया कि सीएमएस डॉ. संदीप दीक्षित के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेज चुके हैं। अभी तक कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। वहां पर सरस्वती पांडे, सोनिया, अंजू, सरस्वती पांडे, चित्रा शर्मा, राजबाला, ओमवती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी में दिया धरना
गदरपुर। अपनी विभिन्न मांगों के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी रावत के नेतृत्व में सीएचसी परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। धरने पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं ने न्यूनतम वेतन, पेंशन, नियमितीकरण और अन्य मांगों के निराकरण की मांग उठाई। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर एक अक्तूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। इससे पूर्व उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष ममता पानू के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ता सीएचसी परिसर में एकत्र हुईं। आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया। इस मौके पर कल्पना मिस्त्री, राधा रानी, चंपा बिष्ट, पुष्पा देवी, कलावती राणा, स्वर्ण कौर, कुसुम लता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें