फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सड़क उखड़ी तो हादसा बनकर झांकने लगा बिजली का तार

Sun, 13 Sep 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। चीनी मिल रोड पर पावर हाउस के पास सड़क के बीच से निकला विद्युत तार राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। सड़क के एक छोर से दूसरे छोर तक विद्युत तार बिछाने के लिए खोदाई की गई थी। बारिश में पानी के कारण सड़क उखड़ने से तार अब बाहर आ गए हैं।
विज्ञापन

वाहनों के लगातार आवागमन और टायरों की रगड़ से तार कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे करंट फैलने की आशंका बनी हुई है। सड़क पर तार के खुले में पड़े होने से दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बन गया है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मौके का निरीक्षण कर तार को सुरक्षित कराने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

चीनी मिल रोड पर उखड़ी सड़क से बाहर दिखाई दे रहा विद्युत तार का मामला संज्ञान में आया है। जल्द क्षतिग्रस्त तार की मरम्मत करा दी जाएगी। - सुभाष आर्य, जेई, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें