फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब तक सनातन है तब तक भारत : आचार्य प्रमोद

Sat, 28 Feb 2026 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मानपुर रोड स्थित उदयराज हिंदू इंटर काॅलेज के खेल मैदान पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दाैरान मुख्य अतिथि कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि जब तक सनातन है तब तक भारत है और जब तक भारत है तब तक सनातन है।
विज्ञापन

सम्मेलन के मुख्य वक्ता संघ प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र और पूर्व मेयर ऊषा चौधरी रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सनातन की शक्ति स्त्रियां हैं। यदि भारत की स्त्रियां-बेटियां भटक गईं तो भारत को दिशा कौन दिखाएंगा। वहीं मुख्य वक्ता डॉ. शैलेंद्र ने भारत के गौरवशाली इतिहास को बताते हुए वर्तमान में राष्ट्र भक्ति की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।

इस दाैरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री संजय, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप, खिलेंद्र चौधरी, ईश्वर चंद्र गुप्ता, गुरविंदर सिंह चंडोक, पार्षद वैशाली गुप्ता व अनीता कांबोज आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें