फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अरविंद नगर प्रशासक पर पद के दुरुपयोग का आरोप

Thu, 02 Jan 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। शक्तिफार्म के गांव अरविंद नगर के प्रशासक को ग्राम प्रधान लिखकर गांव में पोस्टर लगाना महंगा पड़ गया। शिकायत के बाद खंड विकास अधिकारी ने प्रशासक से स्पष्टीकरण मांगते हुए पत्र जारी किया है।
विज्ञापन


दरअसल, शिकायतकर्ता निखिलेश घरामी ने खंड विकास अधिकारी सीआर आर्या को शिकायत करते हुए बताया कि ग्राम पंचायत अरविंद नगर की प्रशासक प्रभाती बासु ने हाल ही में नववर्ष, लोहड़ी और मकर संक्रांति आदि की शुभकामनाएं देते हुए गांव में पोस्टर बैनर लगाए हैं। पोस्टरों में उन्होंने स्वयं को ग्राम प्रधान दर्शाया है, जो न केवल प्रशासकीय पद के विपरीत है, बल्कि पद का दुरुपयोग भी है।
उन्होंने प्रधान रहते भ्रष्टाचार और पद का दुरुपयोग करने का भी आरोप है। जांच के बाद निर्वाचन अधिनियम की धारा 138 की कार्रवाई भी गतिमान है। इस मामले में खंड विकास अधिकारी ने प्रशासक प्रभाती बासु से बैनर पोस्टरों में खुद को ग्राम प्रधान दर्शाएं जाने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें