यूपी एवं उत्तराखंड के आम की प्रतियोगिता में उत्तराखंड के अरुणिमा प्रजाति को बेस्ट अवार्ड मिला है, जबकि विभिन्न प्रजातियों के संकलन के लिए प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र काशीपुर के उपनिदेशक डॉ. ब्रिजेश गुप्ता और उत्तराखंड के निदेशक उद्यान आरसी श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।
रविवार को लखनऊ में आयोजित दो दिनी आम महोत्सव का समापन हुआ। बीते दिन यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने महोत्सव का उद्घाटन किया और रविवार को समापन पर यूपी के राज्यपाल ने पुरस्कार पाने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया। महोत्सव में यूपी, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश के आम की 2009 प्रजातियां शामिल थीं।
उत्तराखंड उद्यान विभाग के उप निदेशक डॉ. ब्रिजेश गुप्ता ने लखनऊ से लौट कर बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह में राज्यपाल के अलावा यूपी के उद्यान मंत्री दारा सिंह, केबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा, प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण सुधीर गर्ग, विशेष सचिव आरपी सिंह, उत्तराखंड के विशेष निदेशक उद्यान आरसी श्रीवास्तव एवं उप निदेशक डॉ. ब्रिजेश गुप्ता थे।
प्रदर्शनी में उत्तराखंड के हरिद्वार के किसान अतुल चौहान को फजली आम में प्रथम, टोमी प्रजाति में खटीमा के प्रकाश पचौरी को प्रथम, अरुणिमा प्रजाति में हल्द्वानी के सुभाष चंद्र पांडे को प्रथम, सुधांशु चतुर्वेदी रामनगर को द्वितीय पुरस्कार मिला। इसके अलावा कृपाल सिंह खटीमा के बाम्बे ग्रीन को भी पुरस्कार मिला। महोत्सव में उत्तराखंड के पूसा श्रेष्ठ, लालिमा, सूर्या, पीतांबर प्रतिभा शामिल थे। उन्होंने बताया कि श्रेष्ठ एवं प्रथम पुरस्कार के रूप में 1100 नकद और स्मृति चिन्ह मिले हैं।
........................
फोटो लाइन........24केएसपी 04पी-कार्यक्रम में राज्यपाल से अरुणिमा का बेस्ट अवार्ड लेते डॉ. ब्रिजेश श्रीवास्तव।