खेड़ा क्षेत्र में बुधवार को 39 वर्षीय कारीगर कौशलेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मूलरूप से आगरा निवासी कौशलेंद्र करीब पांच वर्षों से रुद्रपुर में रह रहा था और सीयू इंटरप्राइजेज में हीटर बनाने का काम करता था।
रुद्रपुर शहर के खेड़ा क्षेत्र में बुधवार को 39 वर्षीय कारीगर कौशलेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मूलरूप से आगरा निवासी कौशलेंद्र करीब पांच वर्षों से रुद्रपुर में रह रहा था और सीयू इंटरप्राइजेज में हीटर बनाने का काम करता था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब 11 बजे 112 पर सूचना मिली कि वह अपने कमरे में अचेत पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।