खटीमा। भारत सरकार के निर्देशन में शस्त्र धारकों के लाइसेंस ऑनलाइन एनडीएएल पोर्टल से दर्ज होंगे। प्रभारी अधिकारी शस्त्र जिला मजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए निर्देश के तहत समस्त शस्त्र लाइसेंसधारक आधार कार्ड, लाइसेंस की छाया प्रति, पहचान पत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जिला कार्यालय में ऑनलाइन अपलोड करा सकेंगे।
तहसीलदार यूसुफ अली ने इसके प्रचार-प्रसार के लिए हल्का पटवारियों, संग्रह अमीनों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। एसडीएम निर्मला बिष्ट ने शस्त्र लाइसेंस धारकों से 29 जूध से पूर्व ऑनलाइन एनडीएएल पोर्टल पर दर्ज कराने की अपील की है।