फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसीएचएस रेफरल प्रणाली पूर्व की भांति रखने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। गौरव सैनानी कल्याण समिति अध्यक्ष ने पूर्व सैनिकों की ईसीएचएस समस्याओं को लेकर डायरेक्टर सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी देहरादून को पत्र भेजकर ईसीएचएस रेफरल प्रणाली को पूर्व की भांति रखने की मांग की है। गौरव सैनानी समिति अध्यक्ष कैप्टन गंभीर सिंह धामी ने ज्ञापन में कहा कि बनबसा स्थित ईसीएचएस सेंटर से पूर्व में मरीजों को ईसीएचएस पैनल हॉस्पिटल भेजा जाता था। कोविड-19 महामारी के चलते मरीजों को वर्तमान में ईसीएचएस द्वारा बरेली एमएच भेजा जा रहा हैं। वहां से एमएच वाले पैनल हास्पिटल को भेज रहे हैं। इस प्रक्रिया में मरीजों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह व्यवस्था पूर्व की भांति रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें