फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाइक चोरी करने वाले 25-25 हजार के दो इनामी गैंगस्टर दबोचे

विज्ञापन
रुद्रपुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सतीश। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। गदरपुर पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले 50 हजार के दो इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। दोनों पर बाइक चोरी के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। दबिश के दौरान पुलिस को एक आरोपी के पास से एक तमंचा भी मिला है।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि गदरपुर और बाजपुर क्षेत्र में बाइक चोरी करने वाले मिलकखानम, रामपुर निवासी सुखविंदर उर्फ सुक्खा और उसके साथी कामरेड का डेरा, केलाखेड़ा निवासी कुलवंत सिंह उर्फ काकू को गदरपुर पुलिस ने मंगलवार रात को गिरफ्तार किया। सुखविंदर को बाजपुर गढ़िया पुलिया के पास से और कुलवंत को गुलाब सिंह के मजरे के तिराहे से दबोचा गया है। गिरफ्तारी के दौरान कुलवंत के पास से तमंचा भी बरामद हुआ है।
एसएसपी ने बताया कि सुखविंदर पर जान से मारने की कोशिश करने, बाइक चोरी करने व गैंगस्टर सहित सात मामले गदरपुर व केलाखेड़ा थाने में दर्ज हैं। कुलवंत पर जान से मारने की कोशिश करने, बाइक चोरी करने, व गैंगस्टर सहित 10 मामले बाजपुर, गदरपुर, दिनेशपुर व केलाखेड़ा थाने में दर्ज हैं। दोनों आरोपी एक साल से फरार चल रहे थे। हाल ही में दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा था। पुलिस ने दोनों को कोर्ट के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

लकड़ी की तस्करी के लिए चोरी करते हैं बाइक
रुद्रपुर। बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी लकड़ी की तस्करी के लिए बाइक की चोरी करते हैं। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि दोनों आरोपी पहले लोगों की बाइक चुराते हैं। इसके बाद उन बाइकों से खैर की लकड़ी की तस्करी यूपी में करते हैं। इत्तफाक से जब कभी रास्ते में पुलिस उन्हें पकड़ती थी तो वे बाइक छोड़कर फरार हो जाते थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दबोचे गए आरोपी पुलिस पर एक बार फायर भी कर चुके हैं।
बाजपुर में दुकान से लूट का तीसरा इनामी आरोपी धरा
रुद्रपुर। आठ माह पहले बाजपुर में एक दुकान में घुसकर तमंचे के बल पर महिला से दो लाख रुपये लूटने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दो आरोपी पूर्व में ही दबोचे जा चुके हैं।
आठ अप्रैल को बाजपुर में जतिन गोयल की दुकान में तीन नकाबपोश युवक घुस गए थे। आरोपियों ने दुकान में बैठी जतिन की मां को तमंचा दिखाकर गल्ले में रखे दो लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने दो नकाबपोश आरोपियों को घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया था। तीसरा आरोपी कटघर मुरादाबाद निवासी सतीश फरार हो गया था। हाल ही में पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम रखा गया था। मंगलवार को एसओजी और दोराहा पुलिस ने सतीश को मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि बुधवार को सतीश को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
15 हजार का इनामी स्मैक तस्कर एसटीएफ की गिरफ्त में
रुद्रपुर। एसटीएफ, सितारगंज, नानकमत्ता पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में पंद्रह हजार का इनामी स्मैक तस्कर गिरफ्तार किया गया है। दबिश के दौरान तस्कर के साथ मौजूद उसके साथी को भी पुलिस टीम ने तमंचा और स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों रनसाली के जंगल में स्मैक बेच रहे थे।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा किया। बताया कि 15 जून को गांव पसहैनी, नानकमत्ता निवासी कुलदीप सिंह को 13.70 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले भी कुलदीप पर जान से मारने की कोशिश, आर्म्स एक्ट, मारपीट के चार मामले नानकमत्ता, सितारगंज थाने में दर्ज हैं। जमानत पर रिहा होने के बाद कुलदीप फरार हो गया था। हाल ही में पुलिस ने कुुलदीप पर पंद्रह हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।
एसटीएफ प्रभारी एमपी सिंह के नेतृत्व में एक टीम मंगलवार को कुलदीप की गिरफ्तारी के लिए नानकमत्ता गई। वहां सितारगंज और नानकमत्ता थाने की पुलिस के सहयोग से एसटीएफ ने कुलदीप को गिरफ्तार किया। कुलदीप के साथ उसका साथी गांव बिचई, नानकमत्ता निवासी सिमरन सिंह भी मौजूद था। पुलिस ने सिमरन की तलाशी ली तो उसके पास से 6.35 ग्राम स्मैक और 315 बोर का एक तमंचा मिला। पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि दोनों को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया है जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
तस्कर ने रनसाली जंगल को बनाया स्मैक बेचने का गढ़
रुद्रपुर। पुलभट्टा, किच्छा, नानकमत्ता क्षेत्र में नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। पुलिस से बचने के लिए अब तस्कर जंगल का सहारा ले रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि कुलदीप ने रनसाली के जंगल को अपना अड्डा बना लिया था। रनसाली जंगल नानकमत्ता, सितारगंज बॉर्डर के बीच में है। पुलिस से बचने के लिए वह जंगल में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें