फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु महाराज के दरबार में श्रद्धालुओं ने की अरदास

विज्ञापन
नानकमत्ता धार्मिक डेरा कारसेवा में 41 लड़ियों का पाठ करते ग्रंथी। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
नानकमत्ता। सचखंड वासी पंथ रत्न बाबा हरबंस सिंह, बाबा फौजा सिंह, बाबा टहल सिंह की स्मृति में रखे गए श्री गुरुग्रंथ साहिब के अखंड पाठ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज के दरबार में हाजिरी लगाकर अरदास की। श्री अखंड पाठ साहिब का भोग शुक्रवार को पड़ेगा। भोग में कई संतों महंतों के साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शामिल होंगे। इसके लिए डीएम ने सीएम के आगमन और प्रस्थान का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को धार्मिक डेरा कारसेवा में सचखंड वासी पंथ रत्न बाबा हरबंस सिंह, बाबा फौजा सिंह, बाबा टहल सिंह की वार्षिक बरसी पर 41 लड़ियों के श्री गुरुग्रंथ साहिब जी का अखंड पाठ प्रारंभ हुआ। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी मनजीत सिंह एवं ज्ञानी कारज सिंह की ओर से अरदास के साथ पाठ का आगाज किया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिरकत कर श्री गुरु महाराज से अपनी सुख शांति की अरदास की। श्री अखंड पाठ साहिब का भोग शुक्रवार को पड़ेगा।
शुक्रवार को ही धार्मिक दीवान सजेगा, जिसमें पंथ के प्रसिद्ध रागी और कविसरी जत्थे संगत को निहाल करेंगे। भोग में कई संतों, महंतों के साथ ही सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और अन्य मंत्री शिरकत करेंगे। श्रद्धालुओं के लिए डेरे में लंगर की व्यवस्था की गई है। डेरे के सेवादार श्रद्धालुओं की सेवा में लगे हैं। वहां, बाबा तरसेम सिंह, बाबा श्याम सिंह, बाबा पाल सिंह, बाबा रेशम सिंह, बाबा कश्मीर सिंह, बाबा गुरुजंट सिंह, दिलबाग सिंह, दारा सिंह, निरवैर सिंह, भजन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें