जसपुर। कलियर की साबरी जामा मस्जिद में नमाज पढ़ाने के लिए इमाम और अजान देने के लिए मुअज्जिन की जरूरत है। वक्फ दरगाह पिरान कलियर कार्यालय ने आवेदकों के लिए 30 से 35 वर्ष की उम्र निर्धारित कर एक मार्च तक आवेदन मांगे हैं। पेशइमाम हाफिज अब्दुल वाहिद की उम्र ज्यादा और बीमार होने की वजह से पिछले कई वर्ष से जामा मस्जिद में इमामत का पद खाली है। उनकी गैरमौजूदगी में उनके पुत्र सऊद साबरी इमामत कर रहे हैं।
इसी तरह मुअज्जिन अब्दुस्सलाम का बीती जनवरी में इंतकाल हो गया है, तब से यह पद भी खाली है। इन पदों को भरने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा ने विज्ञप्ति जारी की है। इमाम के लिए यूपी एवं उत्तराखंड बोर्ड से 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी होगा, जबकि मुअज्जिन के लिए हाफिज व कारी की शैक्षिक योग्यता के साथ आवाज अच्छी होना लाजमी है।